Skip to main content

Posts

भेल एम्पलाईज को "ऑक्सीजन वितरण" के लाभ हेतु , BSSU का एक और सार्थक प्रयास ।भेल मुख्यअस्पताल में "रेमिडीसीवर इंजेक्शन" प्रचुर मात्रा में हो उपलब्ध

BSSU/रिपोर्ट  भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2021, बुधवार को महाप्रबंधक (मा. सं.) को जरूरतमंद भेल एम्पलाइज , उनके आश्रित , संबंधियों हेतु ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के संबंध में एक पत्र प्रेषित किया गया था । प्लांट से बहुत से साथियों द्वारा यूनियन के इस प्रयास को सराहा गया । यूनियन द्वारा अपने प्रयास में और तेजी लाते हुए आज पुनः दि. 29 अप्रैल 2021, ब्रहस्पतिवार को अपर महाप्रबंधक (मा. सं.) एवं  ऑक्सीजन उत्पादन कार्य के हैड श्री पी.के. श्रीवास्तव जी एवं आई.आर. विभाग के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री पी. एस. गौड़ा जी के साथ इस विषय पर पुनः वार्ता की गई एवं यूनियन द्वारा कोरोना बीमारी में दिए जाने वाले "इंजेक्शन रेमिडीसीवर" को भी कुछ संख्या में भेल मुख्य चिकित्सालय , हरिद्वार में उपलब्ध कराने के संबंध में भी पुरजोर तरीके से वार्ता की गई  संस्थान से विभिन्न साथियों की आ रही उक्त दोनों महत्वपूर्ण  मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किए जाने का प्रबंधन से पुनः निवेदन किया गया। कोरोना काल में इन दोनों विषय की गंभी...

BSSU ने श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.) से की भेल के ज़रूरतमंद एम्पलाइज को ऑक्सीजन दिये जाने एवं साइट से लौटे कर्मचारियों के तत्काल रेपिड टेस्ट किये जाने की मांग।

BSSU/रिपोर्ट जैसा  सर्व विदित है कि भेल हरिद्वार के द्वारा कोविड काल में प्रचूर मात्रा में एवं बाजार से कम दरों पर ऑक्सिजन उत्पादन कर बाहरी एजेंसियों , अस्पतालों , जरूरत मंद संस्थाओं को दिया जा रहा है । इस पर यूनियन का कहना है कि चूँकि भेल ,हरिद्वार में भी स्वंय कर्मचारी ,  उनके आश्रित एवं सगे सम्बंधी कोविड संक्रमण से जूझ रहे हैं व उन्हें रेफर किये जाने पर बाहर अस्पतालों में बैड, ऑक्सिजन आदि उपलब्ध नहीं है । ऐसे में चिकित्सक परामर्श  के साथ जो कर्मचारी व उनके आश्रित स्वंय को घर पर रख कर इलाज करा सकते हैं व उन्हें ऑक्सिजन की आवशयकता  है तो उन्हें भेल हरिद्वार प्रबंधन द्वारा उचित दर पर ऑक्सिजन सिलेंडर रिफिल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान शीघ्र किया जाये । जिससे भेल एम्पलाईज को बाहर की एजेंसियों की भारी लूट खसूट एवं अन्य परेशानियों से बचाया जा सके ।          जो कर्मचारी इन विषम परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संकट की घड़ी में अकेला छोड़ अपनी जान जोखिम में डाल सबसे अधिक कोरोना का प्रकोप झेलकर विभिन्न राज्यों में भेल की साइटों प...

BSSU ने प्रेषित की श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा जारी एक आदेश(संख्या 192/XXiVB-5/2021-05(01)/2021) की प्रति ऑनलाइन शिक्षण की स्तिथि में नहीं ले सकता कोई भी विद्यालय अतिरिक्त शुल्क

BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा आज दिनांक 26.04.21 को श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा जारी आदेशानुसार (संख्या 192/XXiVB-5/2021-05(01)/2021) वर्तमान में DPS द्वारा ऑनलाइन शिक्षण दिए जाने की स्थिति में मात्र ट्यूशन फीस ही लिया जाना सुनिशचित करवाये जाने हेतु। श्रीमान उपाध्यक्ष , डीपीएस कमेटी एवं महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग एण्ड पीसीआरआई) ,  बीएचईएल , रानीपुर , हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया व पत्र में कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि वर्तमान में पुनः कोविड -19 संक्रमण के तेज़ी से महामारी के रूप में फैलने के कारण गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा शिक्षण संस्थानों व कोचिंग सेंटरों को बंद रख उन्हें विद्यार्थियों तक ऑनलाइन क्लासेस द्वारा शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है व साथ ही *श्रीमान शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा दिनाँक 22 मार्च 2021 को एक आदेश(संख्या 192/XXiVB-5/2021-05(01)/2021) जारी कर ऑनलाइन शिक्षण की स्थिति में विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से मात्र ट्यूशन फीस ही लेने को निर्देशित किया जा चुका है।* अब जब वर्...

BSSU ने भेल में कोविड-19 के तेज़ी से संचारित हो रहे संक्रमण की रोकथाम व उससे ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए शीघ्र उचित व्यवस्थाएं बनवाए जाने हेतू प्रबंधन को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए प्रेषित किया पत्र

BSSU/रिपोर्ट आज दिनाँक 20/4/21 को *भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU* के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता जी द्वारा भेल में कोविड-19 के तेज़ी से संचारित हो रहे संक्रमण की रोकथाम व उससे ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए शीघ्र अति शीघ्र उचित व्यवस्थाएं बनवाए जाने हेतू श्रीमान अमित पात्रा जी प्रबंधक (आई.आर) से विस्तृत चर्चा  कर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए  श्रीमान महाप्रबंधक(मा.स) भेल व मुख्य चिकित्साधीक्षक, भेल,रानीपुर हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया गया जिसमें यूनियन द्वारा प्रबंधन को निम्न सुझाव दिए गए - 1- फैक्टरी परिसर के सभी गेटों पर पूर्व की भांति सैनीटाईजेशन व टेम्परेचर जांच की व्यवस्था की जाए एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु मास्क ,साबुन, सैनीटाईज़र आदि की समुचित व्यवस्था की जाए साथ ही पूर्व की भांति प्रतिदिन शिफ्ट के बाद कार्यस्थल व मशीनों का सैनीटाईजेशन किया जाए। 2-भेल परिसर में खाली पड़े विद्यालयों के कमरों व अधिक क्षमता वाले अन्य स्थानों को स्पेशल कोविड वार्ड बनवाकर उसमे बेड ऑक्सीजन,दवाई,स्टाफ आदि की व्यवस्था कर  उन्हें अस्थाई कोविड केअर सेंटर शीघ्र बनाया जाए। 3-कोरोना क...

BSSU पत्रांक 19.04.2021

श्रमिक हित में सदैव तत्पर-BSSU

भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU ने सेक्टर-1 सामुदायिक केंद्र में मनाया होली मिलन,चंदन व फूलों से खेली होली

BSSU/रिपोर्ट आपसी स्नेह एवं भाईचारे को बढ़ावा देने हेतु भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा चन्दन एवं फूलों की "होली मिलन" का सूक्ष्म कार्यक्रम दिनांक 27.03.2021 , दिन शनिवार को सामुदायिक केंद्र , सेक्टर-01 (जिम वाली साइड) में धूम धाम से मनाया गया । इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर खेली चन्दन एवं फूलों की होली व एक दूसरे को होली की बधाइयां प्रेषित की। श्रमिक हित मे सदैव तत्पर-BSSU

23,मार्च शहीद दिवस के अवसर पर BSSU शहीदों को पुष्प अर्पण कर देगी सच्ची श्रद्धांजलि

BSSU/रिपोर्ट हमारे भारत देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिये 23 मार्च 1931 को युवा आयु में ही हँसते- हँसते अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के तीन महान क्रांतिकारी शहीदे आज़म भगतसिंह , शहीद राजगुरू जी, शहीद सुखदेव जी के शहादत दिवस के अवसर पर भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU दिनांक 23 मार्च 2021, दिन मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे, भगतसिंह चौक , रानीपुर , हरिद्वार पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने सभी से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समयानुसार पहुंचने का निवेदन किया है। लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा,  इंकलाब लाएगा : भगतसिंह।