BSSU ने भेल टाउनशिप में सीवर चौक,क्वार्टर के मेंटीनैंस कार्यों,पानी की सप्लाई,मैन पावर आदि की समस्याओं के निदान हेतु संपदा विभाग के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्रीमान वी.एस. चौहान को प्रेषित किया ज्ञापन।
BSSU/रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने यूनियन महामंत्री श्री प्रशान्त दीप गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमान विजय सिंह चौहान (वरिष्ठ उप महाप्रबंधक टाउनशिप एवं संपदा विभाग बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार) से विस्तार पूर्वक निम्न मांगो को लेकर वार्ता की एवं टाऊनशिप वासियों की समस्याओं पर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि महाप्रबंधक (मा.स.) , भेल हरिद्वार को भी प्रेषित की गई। 01 . टाउनशिपवासियों के दैनिक जीवन से जुड़े वाटर वर्क्स एवं मेंटेनेंस विभागों में संविदा श्रमिकों की संख्या (मेन डेज) में की गई भारी कटौती को तुरंत बंद कर इन विभागों में मेनडेस शीघ्र अति शीघ्र बढ़ोतरी की जाए एवं पर्याप्त संबंधित संविदा श्रमिक उपलब्ध कराए जाए । जिससे टाउनशिपवासियों की रोजमर्रा की ज्वलंत समस्याओं का समाधान हो सके। 02. टाउनशिप में आ रही निरंतर सीविर चौक की समस्या के कारण कर्मचारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । प्रबंधन इसका स्थाई समाधान शीघ्र अति शीघ्र करे। 03. टाउनशिप में कर्मचारियों के क्वार्टर के...