BSSU/रिपोर्ट BSSU ने श्रीमान कार्यपालक निदेशक , बीएचईएल , रानीपुर , हरिद्वार से बी.एच.ई.एल. एम्पलाईज कम्यूनिटी सेंटर के 09 वर्षो से लंबित चुनाव शीघ्र कराये जाने हेतु एक पत्र प्रेषित कर मांग की।यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने बताया कि यूनियन द्वारा उक्त विषय को पूर्व में भी समय समय पर स्थानीय प्रबंधन के संज्ञान में लाया जाता रहा है दिनाँक 16 सितम्बर 2012 को प्रबंधन द्वारा सामुदायिक केंद्र की पदाधिकारियों के चुनाव कराये गये थे उस समय चुने गये पदाधिकारियों के कार्यकाल को इस सितम्बर 2021 में 09 वर्ष से भी अधिक हो गये है। वर्ष 2017 में प्रबंधन एवं सामुदायिक केंद्र के चयनित पदाधिकारियों द्वारा आपसी सामंजस्य से सामुदायिक केंद्र का नाम परिवर्तन कर “बी.एच.ई.एल. एम्पलाईज कम्यूनिटी सेंटर सोसाइटी” करके सोसाईटी एक्ट के अंतर्गत पंजिकरण भी कराया गया था । जिसमें विगत पदाधिकारियों को ही पुन: आगे मौका दिया गया था । अब जबकी कम्यूनिटी सेंटर के पुन: पंजिकरण को भी इस सितम्बर 2021 में 04 वर्ष पूरे हो चुके है व अब कोरोना का प्रभाव भी कम है एवं हमारा कार...
उगता सूरज