Skip to main content

Posts

भेल संविदा कर्मियों का उत्पीड़न नहीं चलेगा-BSSU

BSSU रिपोर्ट आज भेल हरिद्वार में नवीन कम्पनी "कोर सिक्योरिटी सर्विसेज" द्वारा आर.एम.एक्स. संविदा श्रमिकों के साथ की जा रही मनमानी के संबंध में भेल मुख्य चिकित्सालय में आंदोलन कर रहे संविदाकर्मियों को समर्थन दिया गया व महाप्रबंधक मा.स., एवं प्रबन्धन के साथ संविदाकर्मियों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया गया। मामले के समाधान तक BSSU ने पूर्ण सहयोग एवं समर्थन किया  । प्रबंधन ने अवांछनीय फार्मों जिन पर संविदाकर्मियों एवं यूनियन  का पुरजोर विरोध था हटाने की बात कह दी है । प्रबन्धन द्वारा सोमवार को कांट्रेक्टर से वार्ता की जाएगी।  भेल हरिद्वार में मैन पावर सप्लाई करने वाली "कोर सिक्युरिटी सर्विस" के प्रतिनिद्धि वैभव कुमार से जबरदस्ती भरवाये जा रहे अवांछनीय फार्मों के मामले पर आज मुख्य अस्पताल में आंदोलन कर रहे सभी संविदाकर्मीयों के आंदोलन को BSSU ने अपना समर्थन दिया । कॉन्ट्रेक्टर प्रतिनिधि से पुरज़ोर वार्ता करते हुए एवं सभी मनमाने फार्मों एवं  संविदाकर्मियों के यूनियन में सहभागिता न करने का पुरज़ोर विरोध करते  BSSU महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्...

भेल, हरिद्वार संविदाकर्मियों के हो रहे उत्पीड़न का BSSU ने किया विरोध,नवीन कम्पनी "कोर सिक्योरिटी सर्विसेज" द्वारा आर.एम.एक्स. संविदा श्रमिकों के साथ की जा रही मनमानी के संबंध में उच्च प्रबंधन से की वार्ता सौंपा ज्ञापन

BSSU रिपोर्ट दिनांक 19 अप्रैल 22 को भेल हरिद्वार में नवीन कम्पनी "कोर सिक्योरिटी सर्विसेज" द्वारा आर.एम.एक्स. संविदा श्रमिकों के साथ की जा रही मनमानी के  संबंध में BSSU महामंत्री प्रशान्त दीप गुप्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा श्रीमान कार्यपालक निदेशक, भेल हरिद्वार प्रबन्धन को पत्र प्रेषित कर एवं IR विभाग में श्री अमित पात्र , प्रबंधक महोदय से वार्ता की गई एवं पत्र में उल्लेखित बातों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं अपना विरोध दर्ज किया गया। यूनियन से वार्ता के बाद श्रीमान अमित पात्रा जी ने कहा की उक्त कम्पनी द्वारा दिया जा रहा "स्वतः त्याग पत्र वाला फार्म" एवं "पूर्ण एवं अंतिम समझौता की रसीद वाला फार्म" संविदा श्रमिकों को भरकर नहीं देने पर कम्पनी से वार्ता हो गई है व अब इसे भरकर देने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि संविदाकर्मियों को भेल , हरिद्वार द्वारा कैटेगटरी अनुसार  निर्धारित दैनिक वेतन के आधार पर ही "कोर सिक्योरिटी सर्विसेज" द्वारा संविदा श्रमिकों को भुगतान किया जायेगा एवं यूनियन के विरोध पर उन्होंने पुनः कोर कम्पनी के प्रति...

आगामी जेसीएम में business scenario & challenges ahead घोषित एजेंडे के अतिरिक्त देय पीपीपी/बोनस,मान्यता के चुनाव सहित श्रमिकों की ज्वलंत माँगो को किया जाए शामिल,सी०एम०डी० महोदय भेल को ज्ञापन प्रेषित-BSSU

BSSU/रिपोर्ट भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा दिनाँक 21.04.22 को जेसीएम की घोषणा की गई है । किंतु उसमें श्रमिकों की निम्न ज्वलंत माँगों को एजेंडे के रूप में उल्लेखित नहीं किया गया है  जिसको लेकर BSSU ने श्रीमान CMD, महोदय भेल से  पुरजोर माँग की कि आगामी जेसीएम में business scenario & challenges ahead के घोषित एजेंडे अतिरिक्त श्रमिकों की ज्वलंत माँगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर इनका समाधान अवशय किया जाये।

BSSU ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

BSSU रिपोर्ट 14 अप्रैल BSSU पदाधिकारियों  ने संविधान निर्माता देश रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को भेल स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान कार्यों को याद किया।भेल सेक्टर 3 में स्थित स्वर्ण जयंती पार्क  में देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न आंबेडकर जी की जयंती पर भेल प्रबंधन के अधिकारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों,फेडरेशन, एशोसिएशन के पदाधिकारियों  ,ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब के महान कार्यों को याद किया गया।BSSU की ओर से श्रद्धा सुमन कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता सहित संजीव बाली,सुमित कुमार,चित्रप्रकाश,विवेक सक्सेना शामिल रहे।

BSSU ने भेल मुख्य चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति एवं दवाइयों की सुचारू आपूर्ति को लेकर प्रबंधन से की मांग।

BSSU रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन ,BSSU द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स. )  बी.एच.ई.एल. , हरिद्वार को भेल मुख्य चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति एवं दवाइयों की सुचारू आपूर्ति  के संबंध में एक पत्र प्रेषित किया गया । मुख्य चिकित्सालय में पूर्व चर्म रोग विशेषज्ञ की सेवानिवृत्ति के उपरांत काफी लम्बे समय से स्थाई चर्म रोग विशेषज्ञ का पद अभी तक रिक्त है जिसे अभी तक भरा नहीं गया है व अस्थाई रूप से भी कोई भी चर्म रोग विशेषज्ञ अभी तक अस्पताल में नहीं बैठ रहे हैं एवं किसी भी चर्म रोग विशेषज्ञ को अब तक पैनल पर नहीं लिया गया है । जिस कारण चर्म रोग से पीड़ित रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। जो कि कर्मचारियों व उनके परिवार जनों के लिए काफी दिक्कत  का विषय बन गया है ऐसे में यह कर्मचारियों व उनके परिवार जनों के स्वास्थ से संबंधित अत्यंत चिंता जनक विषयक है इस ओर ध्यान देते हुए त्वरित कार्यवाही कर स्थाई चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करवाने की मांग की या जब तक के लिए जब तक नियुक्ति नही होती किसी स्थानीय चर्म रोग क्लीनिक व उसके चिकित्सक को पैनल पर लेकर इलाज प...

ITI अप्रेंटिस,वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करे प्रबंधन-BSSU

BSSU रिपोर्ट भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU द्वारा बी.एच. ई.एल. , हरिद्वार में ITI अप्रेंटिस,वर्ष 2022 की भर्ती के संबंध में श्रीमान महाप्रबंधक (मा.स.) बी.एच.ई.एल.,रानीपुर, हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर कहा गया कि महोदय जैसा कि प्रत्येक वर्ष लगभग मार्च-अप्रैल माह में ITI अप्रेंटिस का बैच रख लिया जाता था । जिसका एडवरटाइजमेन्ट 02 - 03 माह पूर्व दिसंबर / जनवरी तक आ जाता था ।  किंतु इस वर्ष अब जब की अप्रैल माह शुरू हो गया है अभी तक ITI अप्रेंटिस का बैच रखना तो दूर अभी तक ITI अप्रेंटिस भर्ती का एडवरटाइजमेन्ट तक जारी नहीं हुआ है ।  जिस कारण उक्त विषय से सम्बंधित भेल कर्मचारियों एवं छात्र - छात्राओं में यह हो रहा विलम्ब चर्चा का विषय बना हुआ है व जिससे उनमें अपने भविष्य को लेकर चिंता वयाप्त है। अतः उक्त विषय पर यूनियन का स्थानीय प्रबंधन से कहना  है कि यदि अप्रैल - मई 2022 में प्रबन्धन ITI अप्रेंटिस भर्ती का एडवरटाइजमेन्ट  निकालता है तो उससे अगले दो माह यानी जुलाई 2022 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो पायेगी एवं तब तक विगत वर्ष भर्ती हुए बैच की अप्रेंटिस भी लगभग पूरी हो...

BSSU ने किया विद्यालयों की भेल बस सुविधा शुल्क में की जाने वाली बढ़ोत्तरी का विरोध ।

BSSU रिपोर्ट आज भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU , द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक ( मा.स.)  / अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक स्कूल मेनेजमेंट बोर्ड  बी.एच.ई.एल., रानीपुर हरिद्वार को D.P.S.  की  बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी के सम्बंध में  एवं बसों के संचालन हेतु IR के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया व उक्त कार्यवाही का विरोध करते हुए निम्न व्यक्तव्य रखे गये।     दिनाँक 30.03.22 को सोशल मिडिया के माध्यम से प्रतिनिधि यूनियंस के द्वारा दी गई जानकारी से यूनियन के संज्ञान में आया है कि D.P.S.  की  बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी कि जाने पर सहमति बनी है जिसे बढ़ाकर 700 रू प्रति / माह किया जा रहा है । यूनियन आपके समक्ष इस विषय पर  निम्नलिखित तथ्य रखना चाहती है :- D.P.S.  की  बस सुविधा शुल्क बढ़ोत्तरी के सम्बंध में 👇👇👇👇👇 #अप्रैल 2016 में    200 रू. प्रति / माह फीस थी । #अप्रैल 2016 से    300 रू  प्रति / माह की गई यानी  50 % बढ़ोत्तरी हुई । #अप्रैल 2019 में    350 रू  प्रति / माह की यानी  17 % ब...