Skip to main content

Posts

देश में कोरोना संक्रमण के कारण लागू "डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट" में भेल के श्रमिकों की आर्थिक कटौती क्या उचित कार्य है?:-प्रशांत दीप गुप्ता ,महामंत्री(BSSU)

भेल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों कि, की जा रही आर्थिक कटौतियों का BSSU पुरज़ोर विरोध करती है । विगत दिनों में बीएचईएल प्रबंधन  द्वारा की गई विभिन्न कटौतीयों जैसे:- बोनस की दूसरी किस्त के भुगतान पर रोक, 50% पर्क्स पर अस्थाई रोक(डेफरमेन्ट) , अप्रैल 2020 से बढ़े हुए DA पर रोक, कैंटीन सब्सिडी एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को बंद किए जाने की पुरजोर कोशिश, संविदा श्रमिकों की कटौती, नाइट अलाउंस को बंद किए जाने हेतु पालियों में परिर्वतन आदि आदि कार्यों से भेल प्रबंधन निरन्तर श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की कटौती कर रहा है। वर्तमान में देश में लागू डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के कारण श्रमिक एवं श्रमिक संगठन बंधन में बंधे हुए हैं। अब प्रश्न यह है कि यदि इस प्रकार से कटौतीयां जारी रहीं और यदि श्रमिक सड़कों पर उतरता है एवं विरोध करता है तो प्रशासन व सरकार किसको दोषी मानेगी ? अतः हम भेल प्रबंधन से पुरजोर मांग करते हैं कि वह डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की इस अवधि में इस समय की जा रही इस प्रकार की कटौतियों पर तुरंत विराम लगाएं  व बीएचईएल के श्रमिकों को सुचारू रूप से सुविधाएं दे व भेल में औधोगिक शां...

संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत। BSSU का रंग लाया अभियान, भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान।

संविदाकर्मी साथियों को मिली राहत। BSSU का रंग लाया अभियान , भेल संविदाकर्मियों को हुआ भुगतान  । समस्त संविदाकर्मी बहादुर साथियों,   जैसा कि आप सभी को विदित है कि सर्वप्रथम भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन BSSU द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से लगातार भेल प्रबंधन, हरिद्वार से पत्रों व वार्ता के माध्यम से भेल संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह 2020 (लाकडाऊन अवधि) के वेतन भुगतान किये जाने को को लेकर सजगता से प्रयासरत थी। जिसके सम्बन्ध में  यूनियन द्वारा  दिनांक 24.04.20 एवं दिनांक 08.05.20 को श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से पत्र भी प्रेषित किये गये थे। किन्तु समय से वेतन न मिलने व वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब के कारण समस्त संविदा कर्मियों को दैनिक जीवन जीने में भारी दिक्कतें आ रही थी जिन्हें समस्याओं को समझते हुए यूनियन ने प्रबन्धिका से मांग के समाधान हेतु निरन्तर सम्पर्क बनाये रखा व आप सब को वस्तुगत स्थिति एवं यूनियन की अपनी समस्त गतिविधियों की  जानकारी से भी अवगत भी कराती  रही।  हाल ही में  प्रबन्धिका से मिली जानकारी के...

भेल , हरिद्वार प्रबन्धन द्वारा आगामी दो-तीन दिनों में भेल संविदाकर्मियों को अप्रैल माह 2020 के वेतन का भुगतान किये जाने की पूरी संभावना । BSSU के प्रयास जारी

बहादुर साथियों,  जैसा कि आप सभी को विदित है कि भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन  द्वारा दिनांक  24.04.2020 से ही प्रबंधन से लगातार संविदा श्रमिकों को अप्रैल माह के वेतन के भुगतान को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके सम्बन्ध में 02 बार यूनियन द्वारा पत्र भी श्रीमान महाप्रबंधक (एच.आर.) को IR के माध्यम से प्रेषित किये जा चुके है व आज दिनांक :- 12.05.2020 को  अब तक संविदाकर्मियों को वेतन मिलने में हो रहे विलम्ब को देखते हुए व उनकी दैनिक जीवन जीने में आ रही समस्याओं को समझते हुए। आज प्रबंधन से इस संबंध में पुनः  बातचीत करने पर  जानकारी मिली है कि प्रबन्धन द्वारा भेल संविदा श्रमिकों को आगामी दो-तीन दिनों में अप्रैल माह 2020 के वेतन का भुगतान किये जाने की पूरी संभावना है । यूनियन इस संबंध में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। धन्यवाद । श्रमिक हित में सदैव तत्पर:BSSU

भेल संविदा श्रमिकों के अप्रैल माह 2020 के वेतन एवं छुट्टियों के नगदीकरण भुगतान हेतु भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU निरन्तर कर रही प्रयास।

भेल के महत्वपूर्ण अंग संविदा श्रमिकों के अप्रैल माह 2020 के वेतन एवं छुट्टियों के नगदीकरण भुगतान की मांग की पूर्ति के लिए भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU निरन्तर कर रही प्रयास   ( BSSU के महामंत्री द्वारा दिनांक 24/4/20 को प्रबंधन के समक्ष प्रेषित किया गया प्रथम पत्र)                    यूनियन का  प्रथम प्रयास:-   भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , हीप ,BSSU रानीपुर हरिद्वार ने बीएचईएल, हरिद्वार में कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों  से सम्बंधित आवश्यक निम्न विषयों जैसे :-   1.भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार लॉकडाऊन अवधि अप्रैल माह 2020 का वेतन भुगतान समय से किये जाने की मांग  2.  वर्तमान में लाकडाउन के कारण संविदा श्रमिकों की मांग के अनुसार इनकी आकस्मिक जरूरत को देखते हुए कांट्रेक्ट के पूर्ण होने के बाद छुट्टियों के नगदीकरण भुगतान की मांग 3. कम्पनी खुलने पर रोस्टर में परिवर्तन कर मॉर्च 2020 से पूर्व घर बैठे श्रमिकों को ड्यूटी पर बुलाने की मांग  4.  कोरोना सुरक्षा हेतु आवश्यक वस्तुओं ...

BSSU ने अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही भेल श्रमिकों को प्लॉट या सोसाइटीनूमा फलैट दिए जाने की लगातार उठाई मांग

जागो श्रमिकों जागो .... ✊✊👍✊✊ भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन , BSSU अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही लगातार उठा रहा है भेल के श्रमिकों को प्लाट या सोसाइटीनूमा फलैट दिए जाने की मांग। दिनांक 16.04.19 को पम्प्लेंट में की थी इसकी पुरज़ोर मांग व  दिनांक 09.11.19 के पत्रांक में भी प्रबन्धन व मान्यता प्राप्त यूनियनों को सर्वप्रथम भारत सरकार की  monitisation की नीति से अवगत कराकर चेताया था व इस विषय के शीघ्र समाधान किये जाने की करी थी पुरज़ोर मांग ।  देखिये व पढिए नीचे दिए BSSU के पत्रांक 👇👇👇 (16/04/2019 को दिया गया पत्रांक) (9/11/2019 को दिया गया पत्रांक) यह भी उल्लेखनीय है कि covid-19 वैश्विक महामारी के कारण व्यावसायिक कार्यों में उत्पन्न हुए व्यवधान के चलते हाल ही में भेल ने विनिर्माण आधारों की स्थापना व् विस्तार  के लिए वैश्विक फर्मों को साझीदार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।ज्ञात हो कि भेल के पास पूरे भारत में अपनी एकीकृत सुविधाओं में विशाल भूमि परिकोष उपलब्ध है। जोकि प्रमुख शहरों, औद्योगिक समूहों के केंद्र में स्थित हैं। अब विनिर्माण सुविधाएं लग...

BSSU ने भेल प्रबंधन से की लॉकडाऊन अवधि एवं स्कूल न खुलने तक भेल श्रमिकों से "बस सुविधा शुल्क" न लिये जाने की मांग

दिनांक 04.05.2020, सोमवार को भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन, BSSU ने श्रीमान महाप्रबंधक (मा.स.) बी.एच.ई.एल., हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर प्रबंधन से लॉकडाऊन अवधि एवं स्कूल न खुलने तक भेल श्रमिकों से "बस सुविधा शुल्क" न लिये जाने की मांग की व 1 मई 2020 को पे-स्लिप में जिन भी कर्मचारियों का स्कूल बस सुविधा शुल्क काटा जा चुका है उसे लौटाने या एडजेस्ट करने कि मांग भी की । (BSSU के महामंत्री द्वारा श्रीमान महाप्रबंधक (मा.स.) बी.एच.ई.एल., हरिद्वार को प्रेषित किया गया पत्र) यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त सुविधा को ले रहे कर्मचारियों के द्वारा यह मांग यूनियन के पदाधिकारियों के सामने  रखी गई वह बताया गया कि यह फीस प्रबंधन के द्वारा लिया जाना इन विषम स्थितियों में सही नहीं है जिस पर यूनियन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक महोदय को यह पत्र प्रेषित किया और शीघ्र निस्तारण की मांग की आशा की जाती है कि प्रबंधन इस पर शीघ्र कार्रवाई कर श्रमिकों की इस समस्या का समाधान शीघ्र करेगा वह आगे भी यह कटौती नहीं करेगा।

BSSU के प्रयासों का दिखा असर डीपीएस ने घटाए अतिरिक्त शुल्क,पोर्टल पर किया संशोधन।

शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार,मुख्य शिक्षा अधिकारी व् जिलाधिकारी हरिद्वार  महोदय के आदेश जारी करने के उपरान्त भी DPS नहीं कर रहा था अतिरिक्त शुल्क में कटौती जिसके चलते साथियों की लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए संज्ञान लेना अतिआवश्यक हो गया था ।  इस पत्रक से जानकारी प्राप्त करें किस प्रकार BSSU ने उठाया उचित कदम👇👇👇 (BSSU के महामंत्री द्वारा डीपीएस भेल मैनेजमेंट बोर्ड के चैयरमेन को दिया गया पत्रक) मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के दिशा निर्देश ज़ारी होने के उपरान्त DPS, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई मासिक ट्यूशन फीस में अन्य प्रकार की फीस को भी समाहित कर उसे नई टयूशन फीस बनाकर घोषणा किये जाने के कारण अभिभावकों को हो रही दिक्कतों को समझते हुए ,दिनांक 02.05.2020 को  भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU)  द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार व मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला हरिद्वार के द्वारा दिनांक 01.05.2020 के दिशा-निर्देश की स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई किसी भी प्रकार का अन्य शुल्क न लिए जाने के विषय को पूर्ण रूप ...