भेल कॉरपोरेट प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ झंडे डंडे की प्रतिस्पर्धा को दर किनार कर काले झंडे दिखा विरोध प्रकट करेंगे भेल कर्मचारी-BSSU
BSSU/रिपोर्ट दीपावली (04.11.21) में मात्र 20 दिन शेष रह गये हैं । BSSU की कॉरपोरेट प्रबंधन से पुरजोर माँग है की 02 वर्षों के देय PPP एवं SIP / बोनस एवं अन्य ज्वलंत माँगों के एजेंडे पर जेसीएम की तिथि की घोषणा शीघ्र करे। यदि प्रबंधन द्वारा शीघ्र जेसीएम की तिथि की घोषणा नहीं की जाती है तो यूनियन भेल श्रमिकों की PPP एवं SIP / बोनस एवं अन्य निम्न ज्वलंत माँगों को पूरा कराने हेतु यूनिट के तमाम श्रमिक साथियों के साथ कॉरपोरेट प्रबंधन की विगत वर्ष की भाँति इस बार भी पुन: की जा रही हठ धर्मिता के खिलाफ दिनाँक : 20.10.21 , बुधवार को दोपहर 3.00 बजे हीप , मेन गेट पर ‘ काले झंडे ’ दिखा कर पुरजोर “विरोध प्रदर्शन” करेगी। ⚫यूनियन के मान्यता के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र कराये जाएं । ⚫ श्रमिकों का 01 करोड़ रू का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस प्लान शीघ्र लागू किया जाये । ⚫ भेल मृतक कर्मचारियों के आश्रित को उसकी योग्यतानुसार भेल में स्थाई नौकरी दी जाये । ⚫भेल कम्यूनिटी सेंटर के 09 वर्षों से लम्बित चुनाव शीघ्र कराये जाएं । ⚫ नव वर्ष उपहार...